देवास जिला अस्पताल में हंगामा: सोनोग्राफी को लेकर विवाद, मारपीट के बाद आरोपी गिरफ्तार
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिला अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अपनी पत्नी की सोनोग्राफी कराने आए एक युवक ने अस्पताल स्टाफ के साथ विवाद कर लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि युवक की डॉक्टर और नर्सिंग ऑफिसर से तीखी बहस हुई, जिसके बाद उसने कथित तौर पर हाथापाई शुरू कर दी। इस घटना के बाद अस्पताल के कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। विरोध में स्टाफ ने काम बंद कर दिया, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस पूरे मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अस्पताल प्रशासन भी स्थिति को सामान्य करने की कोशिश कर रहा है। इस घटना ने एक बार फिर अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।




Comments
Post a Comment