भीषण गर्मी में मूक पशु-पक्षियों के लिए जल सेवा का सराहनीय आयोजन..




भारत सागर न्यूज/नागदा। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए नागदा वाले फाउंडेशन द्वारा मूक पशु-पक्षियों के लिए जलपात्र वितरण का सेवा कार्य किया गया। यह आयोजन आदित्य विद्या मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वकील जैना श्रीमाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक बनाया। 




कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष 51 जलपात्र मूक पशु-पक्षियों के लिए वितरित किए गए। इससे पूर्व मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जलपात्र भी वितरित किए जा चुके हैं।




उल्लेखनीय है कि नागदा वाले फाउंडेशन द्वारा यह सेवा कार्य पिछले 5 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है तथा इस वर्ष छठे वर्ष में भी यह मानवीय पहल जारी रही।




संस्था की अध्यक्ष रीता राठौर ने कहा कि “मूक पशु-पक्षी अपनी प्यास व्यक्त नहीं कर सकते, इसलिए उनकी सेवा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। एक छोटा-सा जलपात्र भी उनके लिए जीवन रक्षक सिद्ध हो सकता है।”
कार्यक्रम में प्रीति मालपानी, बीना जाजोरिया, मीना अग्रवाल, सौरवी भदोरिया, जया पांडे, साधना शर्मा, वंदना कुशवाह, श्यामल पोरवाल, प्रीति जायसवाल, सरिता चौहान, शोभना कामेरवाड़, कल्पिका मेहता, संगीता डिंगोरिया सहित नागदा वाले फाउंडेशन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। फाउंडेशन द्वारा नगरवासियों से अपील की गई कि वे भी अपने घरों, छतों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जलपात्र रखकर मूक पशु-पक्षियों की सेवा में योगदान दें।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन