नागदा में पुलिस प्रशासन का होली समारोह आयोजित




भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा । संजय शर्मा: नागदा में होली पर्व के अवसर पर बिरलाग्राम पुलिस द्वारा होली समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आपस में रंग-गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया।




बताया गया कि नगर में होली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के बाद पुलिस प्रशासन ने दूसरे दिन होली का उत्सव मनाया। परंपरा के अनुसार पुलिसकर्मी पहले नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखते हैं और इसके बाद आपस में मिलकर होली मनाते हैं।




नगर में पुलिस की सतर्कता के चलते होली का पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाया गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने भी उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। 🎨👮‍♂️



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन