बेरोजगार प्रकोष्ठ में जितेन्द्र मालवीय प्रदेश सचिव बने




भारत सागर न्यूज/देवास। मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले की सहमति से बेरोजगार प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुश्री नेहा पालीवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी द्वारा प्रस्तुत प्रदेश पदाधिकारियों और जिलों की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। 




अनुमोदन उपरांत बेरोजगार प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव पद पर जितेन्द्र मालवीय को नियुक्त किया गया है। मालवीय की नियुक्ति संगठन को मजबूत करने एवं युवाओं की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं। 




कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता मालवीय के मनोनयन पर संतोष मोदी, जाकिर उल्ला शेख, नेता प्रतिपक्ष राहुल पवार, अंकित जैन, चिंटू घारू, प्रमोद सुमन, रोहित शर्मा, रोहन वाघमारे, राजेश गोंदिया सहित कांग्रेसजनो व इष्टमित्रों ने बधाई दी है।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा