अविरल साहू का भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में चयन
भारत सागर न्यूज/देवास। नूतन हायर सेकेंडरी संकुल के प्राचार्य अशोक साहू के पुत्र अविरल साहू का चयन भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ में हुआ। अविरल के पिता अशोक साहू ने बताया कि छोटे पुत्र का चयन देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधकीय संस्थान लखनऊ में हुआ है। यह सभी के लिए गौरव का क्षण है।
अविरल ने स्कूली शिक्षा विंध्याचल स्कूल से प्राप्त की। इसके पश्चात भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कॉलेज (मेनिट) से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। वर्तमान में बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत हैं।
अविरल ने बताया कि अपने पिता की प्रेरणा से उन्होंने नौकरी में रहते हुए इस प्रतिष्ठापूर्ण परीक्षा की तैयारी की और सफलता प्राप्त की। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद एवं कठिन परिश्रम को देते हैं। पिता अशोक साहू ने बताया कि अविरल बचपन से ही लग्नशील एवं मेहनती छात्र रहा है। इसी का परिणाम है कि इतनी बड़ी उपलब्धि प्राप्त की।
इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारती, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुधीर सोमानी, सीएम राइस प्राचार्य देवेंद्र बंसल, सहायक संचालक शिव नंदन प्रजापति, एडीपीसी सावन पाटीदार,
ओपी दुबे, बीईओ अजय सोलंकी, नूतन संकुल के महेश सोनी, विमल राठौर, आतिश कनासिया, नरेंद्र नरवरिया, साइनबनाथ हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक शकील कादरी एवं सभी शिक्षक साथियों ने हर्ष व्यक्त किया।





Comments
Post a Comment