थाना पंवासा व क्राइम पुलिस उज्जैन ने महिला सहित कुल 04 एमडीएमए ड्रग्स तस्करों को किया गिरफ्तार कर
- इनके पास से 2.5 लाख की एमडीएमए ड्रग्स व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कुल 3.5 लाख रुपए का मॉल जप्त किया है।
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पंवासा पुलिस को दिनांक 08.04.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई
कि एक महिला एवं एक पुरुष नारंगी रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से गरोठ ब्रिज के नीचे से गरोठ बायपास की ओर अवैध मादक पदार्थ एमडी (MDMA) ड्रग्स लेकर जाने वाले हैं, जो उक्त पदार्थ को बेचने की फिराक में हैं।
उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी पंवासा उप निरीक्षक गमर सिंह मंडलोई द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना पावसा पुलिस व क्राइम टीम उज्जैन द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।
दबिश के दौरान मौके पर एक महिला एवं एक पुरुष संदिग्ध अवस्था में पाए गए, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।




Comments
Post a Comment