अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल माह से शुरू होगा पंजीयन

- प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में जिले से जाते हैं श्रद्धालु,,,
----------------
- यात्रियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कराना अनिवार्य होगा, जिला चिकित्यालस में स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य हुआ शुरू। 
----------------
- 03 जुलाई से यात्रा होगी प्रारंभ 28 अगस्त 2026 तक चलेगी।
-------------
- अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ से प्राप्त कर सकते हैं।
---------------




भारत सागर न्यूज/देवास। 
प्रतिवषानुसार इस वर्ष श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा यात्रा की तिथि घोषित कर दी गई है। इस वर्ष बाबा अमरनाथ की यात्रा इस बार 03 जुलाई से प्रारंभ होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए दर्शनार्थियों को पंजीयन कराना आवश्यक होगा। पंजीयन का कार्य 15 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे हैं। जिला अस्पताल एवं सिविल अस्पताल देवास में हेल्थ सर्टिफिकेट की प्रक्रिया आगामी दिनों में प्रारंभ हो गई है।




शिवशक्ति सेवा मंडल के विनोद जैन, अनिल श्रीवास्तव व महेश कारपेंटर ने बताया है कि प्रतिवर्ष जम्मू-काश्मीर स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए जिले से हजारों की संख्या में श्रद्धालु जाते है। अमरनाथ यात्रा 03 जुलाई से प्रारंभ होगी जो कि 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। इस यात्रा के लिए हेल्थ सर्टिफिकेट जरूरी है। यात्रा के लिए हेल्थ सर्टिफिकेट वर्तमान तिथि का ही मान्य होगा। श्राइन बोर्ड द्वारा अधिकृत डॉक्टरों सूची जारी होने के बाद जिला चिकित्सालय देवास में हेल्थ चेकअप की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जाएगी। इच्छुक यात्री पंजीयन फॉर्म तथा हेल्थ सर्टिफिकेट साथ लेकर हेल्थ चेकअप करवा सकते हैं। 




अमरनाथ श्राइन बोर्ड के निर्णयानुसार इस बार भी डॉक्टरों द्वारा चेकअप करने के बाद ही यात्रा पर जाया जा सकेगा। इन टेस्टों में प्रमुखतः हीमोग्लोबिन, ईसीजी, ब्लड ग्रुप, हार्ट चेकअप, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की जाती है। साथ ही वैरीफाई किया जाता है यात्री यात्रा पर जाने योग्य है या नहीं। साथ ही जिन्होंने पहले से मेडिकल करवा रखा है वह मान्य नहीं होगा। अमरनाथ श्राईन बोर्ड द्वारा नामित सरकारी डॉक्टरों द्वारा किया गया चेक अप ही मान्य होगा।




यहां से निःशुल्क फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं। -

अमरनाथजी की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए शिवशक्ति सेवा मंडल यात्रियों को निःशुल्क फॉर्म प्रदान करता है। इसके लिए मां चामुंडा स्पोर्टस पाइंट शुक्रवारिया हाट पर संजय पारखे, प्रजोत पारखे (9826040033), सयाजी द्वार के सामने स्थित गोवर्धन पहलवान की पान की दुकान, कोतवाली के सामने बागलीकर एडवर्डटाइजिंग के अमित बागलीकर (9039900559) के अलावा पवन विजयवर्गीय, पवन खंडेलवाल, जयदेव वर्मा, आनंदसिंह ठाकुर, विनोद जैन, भूपेंद्रसिंह ठाकुर, आशीष व्यास, महेश कारपेंटर से संपर्क कर फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

शिवशक्ति सेवा मंडल प्रतिवर्ष करता है सेवा - 

शिवशक्ति सेवा मंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को पंजीयन के फॉर्म उपलब्ध कराना तथा यात्रा के संबंध में यात्रियों को दिशा निर्देश देना ही मंडल का प्रमुख कार्य रहता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अधिकृत वेब साइट https://jksasb.nic.in/ के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उम्र का है अनुबंधन -

श्राइन बोर्ड द्वारा जारी आदेश अनुसार 13 वर्ष से कम आयु के बच्चे तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों को यात्रा करने की परमिशन नहीं होगी, और 6 सप्ताह की गर्भवती महिलाओं को तीर्थ यात्रा करने की अनुमति नहीं है।

हजारों दर्शनार्थी जाते हैं दर्शन करने -

जुलाई माह में प्रारंभ होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए शिव भक्तों में बहुत उत्साह देखने को मिलता है। जिले से प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में दर्शनार्थी दर्शन करने के लिए जाते है। ये दर्शनार्थी निजी वाहन, टैक्सी तथा ट्रेन से रिजर्वेशन करवा कर जाते है। इन शिवभक्तों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा की तैयारी यात्रा की तारीख घोषित होते ही प्रारंभ कर देते है।

इनका करें फॉलो -

अमरनाथ श्राइन बोर्ड के पोर्टल पर संग्रहित जानकारी अनुसार हर रजिस्टर्ड यात्री के लिए यह ज़रूरी है कि वह यात्रा शुरू करने से पहले जम्मू / कश्मीर डिवीज़न में तय जगहों से अपना RFID कार्ड ले ले। RFID कार्ड लेने के लिए अपने आधार की जानकारी साथ रखें। सुरक्षा और हिफ़ाज़त के लिए, यात्रा के दौरान हर समय अपना RFID टैग अपने गले में पहनकर रखें। अपने साथ काफ़ी ऊनी कपड़े रखें, क्योंकि तापमान कभी-कभी अचानक गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। अपने साथ छाता, विंडचीटर, रेनकोट और वॉटरप्रूफ़ जूते ज़रूर रखें, क्योंकि यात्रा वाले इलाके में मौसम का कोई भरोसा नहीं होता। अपने कपड़े और खाने-पीने की

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन