ऑपरेशन ‘त्रिनेत्रम’ की बड़ी सफलता: 22 मामलों में फरार शातिर चोर भोपाल बायपास से गिरफ्तार

 चोरी प्रेस वार्ता 




भारत सागर न्यूज/देवास।
देवास पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो 22 मामलों में फरार चल रहा था। यह आरोपी 17 अप्रैल की रात देवास के एक ऑटोमोबाइल शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था… जिसके बाद से पुलिस ने इस पर लगातार नजर बनाए रखी। 




मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई और ऑपरेशन ‘त्रिनेत्रम’ के तहत शहरभर में लगे CCTV कैमरों की मदद से जांच शुरू की गई। करीब 400 कैमरों की फुटेज खंगालते हुए, पुलिस ने आरोपी की हर मूवमेंट को ट्रैक किया। 




डिजिटल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र के जरिए उसकी लोकेशन लगातार अपडेट होती रही। देवास से शुरू हुई यह तलाश करीब 150 किलोमीटर दूर भोपाल बायपास तक पहुंची… जहां से आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 




पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले 18 वर्षों से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में 65 से अधिक चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। 




पुलिस ने आरोपी के पास से नकद राशि और चोरी में इस्तेमाल की गई R15 मोटरसाइकिल भी बरामद की है। देवास पुलिस का कहना है कि अब ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ के चलते अपराध कर बच निकलना बेहद मुश्किल हो गया है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।