देवास में 34 वर्षों की सेवा के बाद शाहिद पठान सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई




भारत सागर न्यूज/देवास। शासकीय सेवा के 34 वर्षों का सफल कार्यकाल पूर्ण करने के बाद डार्करूम सहायक (डीकेए) के पद पर कार्यरत शाहिद पठान सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर उनके सम्मान में एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।




समारोह की मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सरोजनी जेम्स बेक रहीं। वहीं, आरएमओ अजय पटेल एवं सिविल सर्जन रामप्रसाद परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी नेता गंगासिंह सोलंकी ने किया।




अपने संबोधन में वक्ताओं ने शाहिद पठान की सेवाओं को समर्पण, निष्ठा और ईमानदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 




इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक वर्मा, लघु वेतन कर्मचारी संघ अध्यक्ष जगदीश तंवर, मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के वरिष्ठ कर्मचारी नेता मकसूद पठान, प्रदेश इंटक मीडिया प्रभारी कैलाश वर्मा सहित राजाराम मालवीय, संतोष नागर, रामकिशन ठाकुर, विनोद भिलवारे, समंदर सिंह बैस, विजय वर्मा, राजेश दुबे और राजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी एवं संगठन कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन जगदीश तंवर द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन