पलक कुमावत ने बिना कोचिंग 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला स्तर पर 9वां स्थान अर्जित किया।




भारत सागर न्यूज/देवास। शहर की प्रतिभाशाली छात्रा पलक कुमावत ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है। 




खास बात यह है कि पलक ने यह उपलब्धि बिना किसी कोचिंग क्लास के हासिल की, जो उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास को दर्शाता है। 




पलक कुमावत, पिता बिहारीलाल कुमावत, उत्कृष्ट विद्यालय देवास की छात्रा हैं। उन्होंने जिले में 9वां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और समाज का नाम गौरवान्वित किया है। 




इस शानदार सफलता पर डॉ. एल.एन. मारू, रामनिवास कुमावत, सुनील कुमावत, राकेश कुमावत, मारवाड़ा कुमावत समाज समिति सहित आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र उपाध्याय ने पलक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन