विधायक राजेश सोनकर ने स्व. आत्माराम मालवीय को दी श्रद्धांजलि
भारत सागर न्यूज/देवास। जिले के ग्राम पांडाजागीर में संस्था समर्पण परिवार के संयोजक अमित मालवीय के पिताजी स्व. आत्माराम मालवीय के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनके निवास पहुँचे।
इस दौरान विधायक सोनकर ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है।
विधायक सोनकर सहित उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पर क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीयजन उपस्थित रहे।





Comments
Post a Comment