महिलाओं के लिए निशुल्क स्त्री रोग विशेषज्ञ परामर्श शिविर आयोजित
भारत सागर न्यूज/देवास। साकर सेवा फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक निशुल्क स्त्री रोग विशेषज्ञ परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें उचित चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना था।
शिविर में अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ उर्वशी कुमावत (आदियोगी हॉस्पिटल देवास)द्वारा महिलाओं की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक सलाह एवं उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और इस पहल की सराहना की। संस्था के सदस्यों ने बताया कि साकर सेवा फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना एवं उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
भविष्य में भी इस प्रकार के निशुल्क शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा। शिविर के सफल आयोजन में संस्था के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।






Comments
Post a Comment