भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा: कार पलटी, तीन की मौत, एक गंभीर घायल...
भारत सागर न्यूज/देवास। शनिवार रात करीब डेढ़ बजे भोपाल हाईवे पर नेवरी फाटा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल सभी लोग ग्राम दूदलाई, सोनकच्छ के निवासी थे। घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया गया है।
जिला अस्पताल के डॉक्टर राहुल गेहलोत के मुताबिक, कुल चार लोग इस दुर्घटना का शिकार हुए, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
मृतकों की पहचान शुभम, प्रदीप और मोहित के रूप में हुई है, जिसमें प्रदीप और शुभम दोनों सगे भाई हैं वहीं सचिन नाम का युवक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।






Comments
Post a Comment