देवास गेट में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: युवक के पैर में मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार...




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । आज सुबह देवास गेट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक युवक को पैर में गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले मे पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है।




यह गोली कांड आज सुबह देवास गेट थाना क्षेत्र की हीरा मिल की चाल में हुआ। दरअसल विष्णुपुरा में रहने वाला लव निर्मल दोस्त की शादी से लौट कर हीरा मिल की चाल में अपनी बाइक उठाने आया था।




तभी अनमोल गुर्जर और जय चौहान नामक बदमाशों ने उस पर देशी कट्टे से फायर कर दिया। गोली युवक के पैर में लगी।जिसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 




खबर मिलने पर देवास गेट थाना प्रभारी अनिला पाराशर मौके पर पहुंची।टीआई ने बताया कि हमला पुरानी रंजिश को लेकर किया गया है।इस मामले मे जय चौहान को राउंड अप कर लिया गया है। जबकि अनमोल गुर्जर फिलहाल फरार है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन