सोनकच्छ सीएमओ द्वारा देवास प्रसंस्करण इकाई का किया एक्सपोजर विजिट
- एमआरएफ प्लांट और गीले कचरे की तकनीक समझी, सोनकच्छ में होगा क्रियान्वयन
भारत सागर न्यूज/देवास। स्वच्छ शहर जोड़ी पहल एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को दृष्टिगत रखते हुए नगर परिषद सोनकच्छ के मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमरदास सेनानी द्वारा देवास स्थित नगर निगम की मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) प्लांट और गीले कचरे की प्रसंस्करण इकाई का एक्सपोजर विजिट किया गया।
इस विजिट का उद्देश्य कचरा प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों को समझकर उन्हें सोनकच्छ में क्रियान्वित करवाना है, ताकि शहर स्वच्छता मानकों पर खरा उतर सके।
देवास के सफल मॉडल को आधार मानकर सोनकच्छ में भी कचरा निपटान की कार्यप्रणाली में सुधार किया जाएगा, जिससे सोनकच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन कर सके।





Comments
Post a Comment