देवास में स्वास्थ्य सेवाओं की आड़ में चल रहे अवैध कारोबार और उससे जुड़े ब्लैकमेलिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है।
ब्लैकमेलिंग
भारत सागर न्यूज/देवास। वायरल वीडियो में कथित भ्रूण परीक्षण और गर्भपात की डील सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए ताराणी कॉलोनी स्थित श्रीराम नर्सिंग होम को सील कर दिया।
मामले में संचालिका डॉ. चारु तिवारी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जबकि कार्रवाई की भनक लगते ही वे फरार हो गईं।
कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक इस मामले में 7 आरोपियों को नामजद किया गया है, जिनमें से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है। हाल ही में पटियाला निवासी रजनी भाटिया और विनय अरोड़ा को भी पुलिस ने पकड़ा है, जो फर्जी नामों से ऑनलाइन पोर्टल चलाकर नेटवर्क संचालित कर रहे थे।
जांच में सामने आया है कि खुद को मीडिया एजेंसी बताकर डॉक्टरों के पास पहुंचते थे और वीडियो या दस्तावेज जुटाकर ब्लैकमेल करते थे। मामला देवास से बाहर इंदौर और भोपाल तक फैला हुआ है। पुलिस अब डिजिटल सबूतों के आधार पर नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।




Comments
Post a Comment