देवास में मुख्य मार्गों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया, व्यापारियों को तय स्थान पर व्यवसाय के निर्देश...




भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर किए जा रहे अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। हाथ ठेला, सब्जी एवं फल विक्रेता, मनिहारी, जूते-चप्पल विक्रेता, चाट ठेला और नाश्ता पॉइंट संचालकों द्वारा सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।




नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में रिमूवल टीम प्रभारी हेमंत उबनारे ने स्वच्छता निरीक्षक हरेंद्रसिंह ठाकुर, वार्ड दरोगा कैलाश सोलंकी और अबरार पठान के साथ संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया।




अधिकारियों ने बताया कि इन अस्थायी दुकानों के कारण यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। साथ ही कई स्थानों पर कचरा फैलने से स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी।




कार्रवाई के दौरान सभी फुटकर व्यापारियों को निर्देश दिए गए कि वे नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थान—गंगानगर स्थित शारदा माता मंदिर के पीछे निगम की भूमि—पर ही अपना व्यवसाय करें।




इसके अलावा मुख्य मार्गों और चौराहों पर संचालित पान की गुमटियों पर भी कार्रवाई की गई। पान की पीक से सड़कों पर बन रहे दाग स्वच्छता नियमों का उल्लंघन पाए गए, जिसे ध्यान में रखते हुए इन गुमटियों को हटाया गया। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो संबंधित व्यापारियों पर चालानी कार्रवाई के साथ उनकी सामग्री भी जब्त की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन