उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन को पहुंचे दिल्ली के गृहमंत्री : आशीष सूद और राधाकृष्ण विखे पाटिल ने लिया आशीर्वाद श्री महाकालेश्वर मंदिर में




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री राघा कृष्ण विखे ने आज उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मन्दिर समिति द्वारा उनका सम्मान किया गया।




उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए वीआईपी हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। 




आज इसी कड़ी में दिल्ली सरकार के गृह मंत्री आशीष सूद उज्जैन आयें और महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।




इसी प्रकार महाराष्ट्र सरकार के जल संसाधन मंत्री राघा कृष्ण विखे पाटिल ने भी भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद मन्दिर समिति द्वारा दोनों मंत्रियों का सम्मान किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा