देवास जिले के कन्नौद क्षेत्र में सोमवार रात एक चलती कार में अचानक लगी आग पूरी गाड़ी जलकर खाक, बाल-बाल बचे युवक...




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिले के कन्नौद क्षेत्र में सोमवार रात एक चलती कार में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। घटना रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है।




प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार कुसमानिया से विक्रमपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान जंगल क्षेत्र से गुजरते समय अचानक वाहन में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।



कार में सवार युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। जंगल क्षेत्र होने के कारण आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका, जिसके चलते पूरी कार जलकर खाक हो गई।




सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह नष्ट हो चुका था। कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार, फिलहाल इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन