शासकीय प्राथमिक शाला धीगाखेड़ी में मनाया गया प्रवेश उत्सव




भारत सागर न्यूज/देवास। संकुल केंद्र सिद्धि गंज जन शिक्षा केंद्र मेहतवाड़ा के अंतर्गत आने वाली शासकीय प्राथमिक शाला धीगा खेड़ी मे आज दिनांक 01/0 4 2026 को स्कूल चले हम अभियान 2026-27 के तहत  प्रवेश उत्सव मनाया गया। 




नव प्रवेश लेने वाले बालक बालिकाओं का तिलक लगाकर एवं पुष्प वाला पहला कर स्वागत किया गया उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को पानी पीने की बोतल प्रधान अध्यापक धर्मेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई साथी बच्चों को कापी पेन और पुस्तक वितरित की गई। 




प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में पधारे भारत ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव बलवान सिंह सिंह ठाकुर बड़ घाटी द्वारा रोचक कहानी एवं कविताओं की पुस्तक वितरित की गई। 




प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में जन शिक्षण केंद्र मेहतवाड़ा से जन शिक्षक सुरेश चंद्र राठौड़ उपस्थित रहे उन्होंने बालक बालिकाओं को प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित किया कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकुमार लिमबोलिया एवं सदस्यों सहित अभिभावक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा