नागदा के मारुति सुजुकी शोरूम में तिलक लगाने की बात को लेकर विवाद
भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा। नागदा में संचालित मारुति सुजुकी शोरूम में में तिलक लगाने की बात को लेकर विवाद सामने आया है शोरूम में कार्य करने वाले कर्मचारी रितिक ने बताया की मेरे साथ ही मैकेनिक के रूप में कार्य करने वाला खाचरोद निवासी मुबारिक लाला पिछले कई दिनों से मुझे परेशान कर रहा है।
और मुझे आए दिन जान से मारने की धमकी देता है ऋतिक ने आरोप लगाया की में जब अपने माथे पर तिलक लगाता हूं तो भी मुझे अपशब्द कहता है और आए दिन मुझसे विवाद करता है।
जब इसकी सूचना हिन्दू संगठन को मिली तो हिंदू संगठन के कार्यकता मारुति सुजुकी शोरूम पर पहुंच गए और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओ ने संचालक से बात की तो मुबारिक वहां नहीं था।
फिर उसे बुलाकर समझाईस दी जिसके बाद जिससे मामला बढ़ गया।तो आरोपी मुबारिक के खिलाफ नागदा थाने में मामला दर्ज करवाया गया।




Comments
Post a Comment