कलेक्टर ने चलाया हथौड़ा, अधिकारियों की धड़कन थमी...
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में विकास कार्यों की मॉनिटरिंग का अनोखा अंदाज देखने को मिला, जब कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने खुद साइट पर पहुंचकर निर्माण की गुणवत्ता जांची।
सर्किट हाउस, आईटीआई भवन और छात्रावास निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर ने सिर्फ कागजी रिपोर्ट पर भरोसा नहीं किया, बल्कि हथौड़ी से बीम और कॉलम की मजबूती परखी।
इस दौरान ठेकेदार और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों में हलचल साफ नजर आई। कलेक्टर का यह कदम साफ संदेश देता है कि अब काम सिर्फ फाइलों में नहीं, जमीन पर भी परखा जाएगा।
निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने संतोष जताते हुए कहा कि निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ हो रहा है और तय समय से पहले पूरा होने की उम्मीद है।





Comments
Post a Comment