शास. हाई स्कूल मेढकी धाकड़ में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित
भारत सागर न्यूज/देवास। शासकीय हाई स्कूल मेढकी धाकड़ में विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य श्रीमती संगीता खड़ीकर द्वारा फूलमाला एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की टॉपर छात्रा कुमारी ऋषिका कालू सिंह चौधरी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अभ्यास को दिया।
इसी क्रम में कुमारी दिशा अनोखीलाल परिहार ने 91.8 प्रतिशत, युवराज मेहरबान नागर ने 88.8 प्रतिशत, बस कन्या विष्णु गौड़ ने 82.8 प्रतिशत, रामकन्या जयराम मालवीय ने 82 प्रतिशत तथा पायल हेमराज ओसारिया ने 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विद्यालय में कुल 17 छात्र-छात्राएं प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त शिक्षक परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन गगन तिवारी द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन श्रीमती जागृति गहलोत ने किया।






Comments
Post a Comment