पिछड़ा वर्ग सूची में ‘जांगिड’ शामिल करने की मांग को लेकर महासभा का प्रतिनिधिमंडल मंत्री कृष्णा गौर से मिला
भारत सागर न्यूज/देवास। अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा, प्रदेश सभा मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन देते हुए पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर से उनके भोपाल स्थित कार्यालय पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में देवास, इंदौर, भोपाल, नीमच सहित अन्य जिलों के समाजजन शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व राष्ट्रीय प्रधान कैलाश बरनेला (जांगिड) और प्रदेश सभा अध्यक्ष प्रभुदयाल बरनेला (जांगिड) के नेतृत्व में विषय को रखा, जिसे मंत्री श्रीमती गौर ने गंभीरता से सुना। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विश्वकर्मा वंशजों में जांगिड समाज के लोग भी शामिल हैं। जांगिड समाज के लोग अन्य प्रांत जैसे राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित कई प्रदेशों में पिछड़ा वर्ग की अनुसूची में शामिल हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में जांगिड को अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है।
ऐसे में समाज के लोगों को पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र बनवाने में बढ़ई, सुथार, विश्वकर्मा आदि उपजातियां लिखना पड़ती हैं। यदि मध्यप्रदेश की पिछड़ा वर्ग अनुसूची क्रमांक 6 में “जांगिड” शब्द को जोड़ दिया जाता है, तो इससे मध्यप्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर निवासरत करीब 12 लाख समाज बंधुओं को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में लाभ मिलेगा। श्रीमती गौर ने संबंधित अधिकारियों को इस पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए और समाज को आश्वस्त किया कि जांगिड जाति को अनुसूची क्रमांक 6 में शामिल करवाने के लिए हर संभव मदद और प्रयास करेंगी। मंत्री श्रीमती गौर का अभिनंदन किया।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री श्रीमती गौर का अभिनंदन करते हुए उन्हें मोमेंटो भेंट किया। इस मौके पर राकेश विश्वकर्मा (चकल्दी) प्रदेशाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महापंचायत मध्यप्रदेश, प्रदीप शर्मा (जांगिड़) इंदौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश, प्रेमचंद शर्मा (जांगिड़) सदस्य जिला विकास सलाहकार समिति बेतुल, कैलाश शर्मा (जांगिड़) भोपाल उप प्रधान महासभा, कपिल जांगिड़ अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश, हरीश जांगिड़ जिला अध्यक्ष भोपाल, मिश्रीलाल विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष सीहोर, योगेश जांगिड़ जिलाध्यक्ष इंदौर, कृष्ण रंजन शर्मा (जांगिड) भोपाल, बंशीलाल जांगिड भोपाल, सुभाष जांगिड भोपाल, महावीर प्रसाद जांगिड पूर्व जिला अध्यक्ष भोपाल, बंसीलाल शर्मा (जांगिड़), कैलाश शर्मा (जांगिड़) नीमच, धर्मेंद्र पिपलोदिया मीडिया प्रभारी मध्य प्रदेश देवास सहित समाज बंधु उपस्थित थे।




Comments
Post a Comment