माहेश्वरी समाज के चुनाव संपन्न, दिनेश भूतड़ा बने नए अध्यक्ष



भारत सागर न्यूज/देवास। माहेश्वरी समाज, देवास के वर्ष 2026–2029 सत्र के लिए चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। 



वर्तमान अध्यक्ष मनोज बजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव अधिकारी सुधीर सोमानी, सहायक अधिकारी एम.एल. गगरानी एवं पर्यवेक्षक प्रकाश मंत्री की उपस्थिति में सर्वसम्मति से दिनेश मुरलीधर भूतड़ा को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। 



इसी क्रम में समाज की नई कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें प्रदीप साबू को सचिव, कल्याण भूतड़ा को उपाध्यक्ष, रमेश डागा को संगठन मंत्री, विपिन डागा को सह सचिव, महेश मंडोरा को कोषाध्यक्ष तथा राजेंद्र मूंदड़ा को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। 




समाज के नव-निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की मंगलकामनाएँ व्यक्त की गईं।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा