समस्त सर्व ब्राह्मण कल्याण संघ देवास ने भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर भव्य वाहन शोर्य यात्रा निकाली

- विधायक राजे एवं सभापति जैन ने किया पुरस्कार वितरण, जिलाध्यक्ष पं. प्रशांत शर्मा एड. ने किया अतिथियों का स्वागत,,

- गोमती नगर रहवासी संघ ने कोल्डड्रिंक, फ्रूटड्रिंक आदि से स्वागत किया,,,




भारत सागर न्यूज/देवास।
समस्त सर्व ब्राह्मण कल्याण संघ, देवास द्वारा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य वाहन शौर्य यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार एवं विशेष अतिथि नगर निगम सभापति रवि जैन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण भी किया गया। 




जिला अध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा (एडवोकेट) ने अतिथियों का स्वागत किया। शौर्य यात्रा का विभिन्न सामाजिक एवं संस्थाओं द्वारा पुष्पमाला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। गोमती नगर रहवासी संघ द्वारा कोल्ड ड्रिंक एवं फ्रूट ड्रिंक से स्वागत किया गया। 




जिलाध्यक्ष पं. प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित इस भव्य शौर्य यात्रा में समाज की धर्म, संस्कृति और परंपराओं के प्रति एकजुटता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। 




उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान परशुराम से जनमानस के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव एवं संजय दायमा सहित अन्य अतिथियों का भी पुष्पमाला एवं दुपट्टे से स्वागत किया गया। 




प्रातःकाल चाणक्यपुरी स्थित भगवान परशुराम मंदिर में पूजा, अभिषेक, आरती एवं हवन का आयोजन हुआ, जिसमें जिला अध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा, जिला संयोजक अरविंद शर्मा, राजेंद्र शर्मा, मनोज व्यास, दीपक जोशी सपत्नीक उपस्थित रहे। धार्मिक अनुष्ठान पंडित कैलाश शर्मा, शिवनारायण कटारे एवं अश्विन सारैया द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराए गए। शाम 5 बजे सिद्धिविनायक गणेश मंदिर, सयाजी द्वार पर समाजजन एकत्रित हुए। 




यहां उपस्थित ब्रह्मबंधुओं का मंगल तिलक लगाकर एवं केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। विभिन्न ब्राह्मण समाजों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों—पंडित धर्मेंद्र मिश्रा, वासुदेव शर्मा, भेरूलाल शर्मा, प्रभुलाल शर्मा, मुकेश शर्मा, मनोज शुक्ला, अशोक चौधरी, अरविंद तिवारी, प्रतीक शर्मा, अरविंद शर्मा, राम आसरे मिश्रा आदि—का मंच पर सम्मान किया गया। 




पूर्व घोषित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम लकी ड्रॉ के माध्यम से संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती गायत्री राजे पवार एवं सभापति रवि जैन ने पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन पंडित देवकीनंदन समाधिया ने किया तथा आभार जिला संयोजक अरविंद शर्मा ने व्यक्त किया। 




तत्पश्चात सयाजी द्वार से भव्य वाहन शौर्य यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा भगवान का ध्वज फहराकर किया गया। यात्रा में भगवान परशुराम, भगवान शंकर, नंदी, भगवान राम एवं भगवान हनुमान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में डीजे, बैंड, भजन, ढोल एवं आतिशबाजी के साथ चारपहिया एवं दोपहिया वाहन शामिल रहे। 




मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। नगर के विभिन्न मार्गों पर यात्रा का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। अंत में यात्रा चाणक्यपुरी स्थित भगवान परशुराम मंदिर पहुंची, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में महाआरती की गई। इसके बाद भंडारे के रूप में भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग स्वप्निल चौधरी (एडवोकेट) एवं उनकी टीम का रहा। 



साथ ही जिला महामंत्री रमेशचंद्र जोशी, धर्मेंद्र मिश्रा, राजेश व्यास, हर्ष शास्त्री, दीपक जोशी, पंकज प्रधान, लोकेंद्र शुक्ला, विक्रम शर्मा, सुरेंद्र दुबे, यशवंत तिवारी, महेंद्र व्यास सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। मीडिया जगत से पंडित ललित शर्मा, रघुनंदन समाधिया, राजेश व्यास, दिलीप मिश्रा, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे। 




महिला मंडल जिला अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा के नेतृत्व में स्वाति दवे, नम्रता जोशी, अंजू शर्मा, सोनम शर्मा, रश्मि प्रधान, कीर्ति जोशी, हर्षा तिवारी, संध्या आचार्य, शोभा मिश्रा, पुष्पा शर्मा, रेखा जोशी, रितु व्यास, प्रियंका जोशी, रुपाली शर्मा, गायत्री शर्मा, सरोज शर्मा, उपासना शर्मा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए जिला अध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा एवं उनकी पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन