देवास शहर में ढाबों एवं संदिग्ध स्थानों पर दबिश की कार्यवाही 02 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज...

- अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई,,,





भारत सागर न्यूज/देवास।
कलेक्टर महोदय देवास ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ।




जिसमें दिनांक 02.05.2026 को आबकारी की  सयुंक्त टीम द्वारा  देवास शहर के भवानी सागर,बिहारीगंज,बालगढ़ रोड मक्सी रोड पर विराज होटल आदि स्थानों पर सर्चिंग की गई 




जिसमे 06 बॉटल विदशीमदिरा व्हिस्की,80 पाव विदेशी मदिरा वोदका एवं 90 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा एक एक्टिवा वाहन जप्त किया गया कुल 02 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए है,जप्त सामग्री एवं वाहन का मूल्य 74250 रुपये है ।
             



आज की कार्यावाही में आबकारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे,निलेश पंवार उप निरीक्षक प्रेम यादव ,अरविंद सोलंकी आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रायकवार,




दीपक धुरिया आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल,आशीष गुप्ता ,निहाल खत्री सैनिक किशोर,अनिल,अनिल चोहान सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही  निरंतर जारी रहेगी।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा