मक्सी जैन पथ पर इंटरसिटी बस में भीषण आग, 2 मिनट में बनी आग का गोला




भारत सागर न्यूज/मध्य प्रदेश। इंदौर से शिवपुरी आ रही इंटरसिटी बस में मक्सी जैन पथ पर अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चाय-नाश्ते के लिए रुकी थी और लगभग 90% यात्री नीचे उतरकर चाय-पानी ले रहे थे। इसी दौरान अचानक बस में आग भड़क उठी और देखते ही देखते करीब 2 मिनट के अंदर पूरी बस आग का गोला बन गई।




हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि यात्रियों के समय रहते नीचे उतर जाने से बड़ा जनहानि टल गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा