एमजी रोड निर्माण कार्य का आयुक्त ने किया निरीक्षण, बारिश से पहले कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश




भारत सागर न्यूज/देवास। गत दिनों निगमायुक्त आयुक्त दलीप कुमार ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।




आयुक्त ने सबसे पहले एमजी रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने सड़क के दोनों ओर हो रहे नाला निर्माण का निरीक्षण कर उसमें आ रही तकनीकी समस्याओं पर चर्चा की। मौके पर मौजूद सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी एवं वार्ड उपयंत्री को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।




आयुक्त ने कहा कि एमजी रोड पर नाले की शेष खुदाई का कार्य तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने सहायक यंत्री, उपयंत्री तथा संबंधित ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्षा से पहले संपूर्ण नाले का निर्माण हर हाल में पूरा हो।




इसके साथ ही आयुक्त ने जनता बैंक से सुभाष चौक तक इलेक्ट्रिक लाइन एवं सीवरेज लाइन का काम भी शीघ्र पूरा करने को कहा। आयुक्त ने कहा कि वर्षाकाल में एमजी रोड के रहवासियों, व्यापारियों, राहगीरों एवं ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान निगम के तकनीकी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।






Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा