लोग इस पूरे मामले की जांच और वास्तविक कारण सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
नेट स्ट्रक्चर गिरा
भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के एबी रोड स्थित एमजी रोड चौराहे पर राहगीरों को धूप से राहत देने के लिए लगाया गया ग्रीन नेट का स्ट्रक्चर अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग कुछ देर के लिए दहशत में आ गए और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्ट्रक्चर काफी मजबूत तरीके से लगाया गया था, ऐसे में उसका अचानक गिरना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना तेज हवा और आंधी की वजह से हुई, किसी तकनीकी खामी के चलते स्ट्रक्चर गिरा या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और गिरे हुए स्ट्रक्चर को हटाने का काम शुरू किया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वहां कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई।






Comments
Post a Comment