देवास की बेटी का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, आर्या शुक्ला ने जीता प्रथम स्थान



भारत सागर न्यूज देवास। मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित प्रतिष्ठित रेवा महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता में जिला अभिभाषक संघ के पुस्तकालय सचिव श्वेतांकराज शुक्ला की बेटी आर्या शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। 



राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 11 से 15 वर्ष तक की कत्थक केटेगरी में आर्या ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। उनकी भाव-भंगिमा, लय और तकनीकी दक्षता ने निर्णायकों को प्रभावित करते हुए उन्हें प्रथम स्थान दिलाया। 



इस उपलब्धि से देवास शहर में खुशी का माहौल है। परिजनों, गुरुओं और शहरवासियों ने आर्या को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



इस सफलता ने देवास का नाम राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है और अन्य युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा