मुक्तानंद महाराज ने किया अन्न क्षेत्र का शुभारंभ संस्कृत विद्यालय खोलने की घोषणा सिंहस्थ आलोकिक होगा, मुक्तानंद महाराज
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । श्री शम्भू पंच अग्नि अखाड़े में आज साघु सन्तों के सानिध्य में निःशुल्क अन्न क्षेत्र का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मुक्तानंद महाराज ने कहा कि उज्जैन में होने वाला सिंहस्थ महाकुंभ ऐतिहासिक और अलोकिक होगा।
गुजरात सहित अन्य शहरों में कई सेवा प्रकल्प चलाने वाले श्री शम्भू अग्नि अखाड़े के सभापति और अखिल भारतीय साघु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुक्तानंद महाराज ने आज बड़नगर रोड स्थित सदावल श्री शम्भू पंच अग्नि अखाड़े में निःशुल्क अन्न क्षेत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुक्तानंद महाराज ने कहा कि यहां निःशुल्क अन्न क्षेत्र के अलावा संस्कृत विद्यालय भी खोला जायेगा।
जिसमें वैदपाठी छात्र रहकर संस्कृत और शास्त्रों का अध्ययन कर सकेंगे। इस दौरान आव्हान अखाड़े के अन्तर्राष्ट्रीय महामंत्री सत्य गिरी महाराज, श्री शम्भू पंच अग्नि अखाड़े के महामंत्री सुमेशानंद जी महाराज, विचित्रा नन्द , सुखदेवा नन्द महाराज और जनक मांडे मौजूद थे।
यही पर मिडिया के साथ बातचीत में मुक्तानंद महाराज एवं श्रीमंत सत्य गिरी महाराज ने प्रदेश की मोहन सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उज्जैन में होने वाला सिंहस्थ महाकुंभ ऐतिहासिक और अलोकिक होगा।





Comments
Post a Comment