बदमाशों द्वारा युवक की पिटाई घटना का विडियो हुआ वायरल ढाबा गैंग के चार बदमाश गिरफतार




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । उज्जैन के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में मारपीट का एक मामला सामने आया है।जिसका विडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें आघा दर्जन बदमाश एक युवक को लाठी डंडों से बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले मे पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफतार कर लिया है।




दरअसल पूरा घटनाक्रम इस प्रकार है कि भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के पिपलियाहामा गांव में रहने वाला संदीप कुमावत 11 मई को बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में घर्मन्द, बंटी, कुलदीप रुपेश चौधरी एवं अन्य साथियों ने उसे रोका और शराब पीने के लिए पांच हजार रुपए मांगे। 




लेकिन जब रुपए देने से मना किया तो उन्होंने लाठी डंडों से मारपीट करते हुए घायल कर दिया। इस घटना का विडियो आज वायरल होने के बाद भैरवगढ़ पुलिस ने ढाबा गैंग के चार बदमाशों को गैर जमानती धाराओं में गिरफतार कर लिया। 




इस मामले मे समाजसेवी हेमंत सिंह चौहान ने बताया कि इस गैंग क्षेत्र में काफी आतंक और इन्हें पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है।इसको लेकर 25 मई को एसपी आफिस का घेराव किया जायेगा। वहीं एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि विडियो के आधार पर अन्य बदमाशों की पहचान की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा