अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ अजाक्स का संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
- 600 से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने सहभागिता कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का लिया संकल्प
भारत सागर न्यूज/देवास। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) का संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को उज्जैन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिला देवास सहित अन्य जिले/ब्लॉक/तहसीलो से लगभग 600, से अधिक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष विशेष गढ़पाले वरिष्ठ (IAS),सचिव ऊर्जा विभाग म.प्र.शासन थे।
अध्यक्षता अजाक्स के प्रांताध्यक्ष मुकेश मौर्य ने की। विशेष अतिथि प्रांतीय महासचिव (प्रशासन) जी.एल. गुवाटियां एवं संरक्षक बृजमोहन सुरावत थे। अतिथियों द्वारा सर्व प्रथम तथागत भगवान गौतम बुद्ध भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर,बिरसा मुंडा की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात अतिथि पदाधिकारी का पुष्पमाला एवं गुलदस्ते से सम्मान किया गया।
संभाग अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सोनल कामड़े - आशीष कामड़े ,सम्भागीय महासचि उषा रावत,जिलाध्यक्ष देवास नंदलाल हरियाले के नेतृत्व में जिले से 19 गाड़ियों के साथ 115 पदाधिकारियों की कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित हुए। इस दौरान उपस्थित संभाग अध्यक्ष उज्जैन अंबाराम बोस, कोषाध्यक्ष कुणाल वर्मा एवं संभाग सचिव देवास जिला प्रभारी आर आर हरियाले,प्रवक्ता शिवचरण अंगोरिया,जिलाध्यक्ष शाजापुर बद्रीलाल गुवाटीया,
रतलाम कैलाश चंद्र पग्गी,आगर मालवा कैलाश सूर्यवंशी,उज्जैन नंदकिशोर जादमें,नीमच रमेश चंद्र पंवार, देवास कार्यवाह जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार परते, उपाध्यक्ष नहार सिंह असके,ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन की मजबूती, कर्मचारी हितों की रक्षा तथा सामाजिक एकता को सशक्त करना है।
मुख्य अतिथि विशेष गढ़पाले ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके जागरूक एवं समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए समाज के उत्थान और नई पीढ़ी के मार्गदर्शन में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने शिक्षा,संगठन और संघर्ष को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए सामाजिक समरसता एवं संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रांताध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य ने कहा कि अजाक्स केवल कर्मचारी संगठन नहीं,बल्कि सामाजिक चेतना का मजबूत मंच है। संगठन सदैव कर्मचारी हितों एवं सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत रहा है और आगे भी मजबूती से कार्य करता रहेगा। सम्मेलन में संगठन विस्तार, आगामी गतिविधियों एवं अधिकारी व कर्मचारयों की योग्य समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली।
कार्यक्रम में ए.पी.पारस,दिनेश कुमार कलेसरिया, नंदू सिंह रावत, सीताराम खेलवाल,ज्योति बैक,कविता डामोर, मुकेश बाकलीवाल(संभागीय संयुक्त सचिव),बलवंत सिंह अस्ताया, जितेंद्र मालवीय,भागीरथ टाटू,महेश राठौर,नरेंद्र जाटव,सूरज लाल डांडे, नर्मदा प्रसाद हरियाले,जितेंद्र लोबानिया,दुष्यंत कुमार आर्य,प्रेमनारायण भिलाला (महासचिव),जगदीश बामनिया, किंगराज बामनिया,ताराचंद सिसोदिया,महेश तमौलिया,रामप्रसाद बड़वाल,देवकरण मालवीय, प्रहलाद बगाना,
राजेंद्र बगाना,गुलाब चंद्र बडोले, महेंद्र खेलवाल,अनिता एक्का,चिंता हरियाले, सुरजी कुमरे,शिव कुमार हरियाले,धूमसिंह बघेल,ध्यान ध्यानसिंह मुजाल्दे,आनंद धुर्वे, बलवंत बामनिया, मानसिंह कटारिया,राजेश हरियाले,छगनलाल पुन्नड, तुलसीराम बाकलीवाल,केवल राम टाटू, रमेशचंद्र मेहरा,सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित होकर सुबह नाश्ते से लेकर सुरुचि सहभोज का आनंद लेते हुए कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल रहा। जानकारी जिलाध्यक्ष नंदलाल हरियाले ने दी।




.jpg)




Comments
Post a Comment