विजेंद्र सिंह लालाखेडी बने किसान कांग्रेस देवास के जिला महामंत्री




भारत सागर न्यूज/देवास। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की अनुशंसा पर किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के अनुमोदन से देवास जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनार सिंह लालाखेड़ी के पुत्र विजेंद्र सिंह लालाखेड़ी को जिला किसान कांग्रेस का महामंत्री नियुक्त किया है। 



नियुक्ति के बाद विजेंद्र सिंह सेंधव ने कहा कि जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में वे किसानों के हितों की लड़ाई पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से लड़ेंगे। संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा