वन्दे भारत ट्रेन पर पथराव पांच कोच के कांच हुये क्षतिग्रस्त आर पी एफ पुलिस जांच में जुटी




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। सोमवार शाम को वन्दे भारत ट्रेन पर बदमाशों ने पथराव कर दिया। जिससे पांच कोच के कांच टूट गये। घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। खबर मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज लगें हैं।




यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।जब वन्दे भारत ट्रेन उज्जैन की और आ रही थी।तभी गघा पुलिया के समीप अज्ञात बदमाशों ने चलती ट्रेन पर पथराव कर दिया। जिससे पांच कोच के कांच टूट गये। घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। 




हालांकि किसी भी यात्री कों चोंट नहीं आईं हैं। खबर मिलते ही आरपीएफ पुलिस अलर्ट हों गई और ट्रेन के रेल्वे स्टेशन पहुंचने पर  प्रभावित कोचों का निरीक्षण किया और यात्रियों से घटना की जानकारी ली। 




आरपीएफ पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज लगें हैं। जिसमें घटना से  पहले कुछ संदिग्ध लोग घटना स्थल पर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इसके सहारे बदमाशों तक पहुंचने में जुटी हुई है।






Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा