स्विमिंग पूल बना आकर्षण का केंद्र, दो माह में हजारों नागरिकों ने लिया लाभ – नपाध्यक्ष गेहलोत




भारत सागर न्यूज/नागदा । नगर पालिका परिषद नागदा द्वारा लंबे समय बाद पुनः प्रारंभ किया गया अटल स्विमिंग पूल इस गर्मी में नगरवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। नपाध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत के नेतृत्व में शुरू हुए इस स्विमिंग पूल को लेकर युवाओं, बच्चों एवं महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे समय से तैराकी के शौकीन नागरिकों को इस सुविधा के पुनः शुरू होने से बड़ी राहत मिली है।




नगर पालिका द्वारा स्विमिंग पूल संचालन का कार्य टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली की सरस्वती इंटरप्राइजेज को सौंपा गया है। शुभारंभ के मात्र दो माह के भीतर हजारों नागरिक यहां तैराकी का लाभ ले चुके हैं। प्रतिदिन लगभग 300 से अधिक युवा, महिलाएं एवं बच्चे स्विमिंग का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।




स्विमिंग पूल परिसर में वर्तमान में चार पुरुष ट्रेनर एवं एक महिला ट्रेनर सेवाएं दे रहे हैं। प्रतिदिन लगभग 30 बच्चों को नियमित तैराकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं में भी तैराकी को लेकर उत्साह बढ़ा है और प्रतिदिन कई महिलाएं प्रशिक्षण लेने पहुंच रही हैं। प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। तेराकी शुल्क ₹2000 प्रतिमाह एवं कोच सहित ₹2500 प्रतिमाह रखा गया है। वहीं आम नागरिकों के लिए सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक स्विमिंग सुविधा उपलब्ध है, जिसके लिए प्रति व्यक्ति ₹100 शुल्क निर्धारित है। रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक “फैमिली टाइम” रखा गया है, जिसमें परिवार एक साथ स्विमिंग का आनंद ले सकते हैं।




विशेष बात यह है कि स्विमिंग पूल ठेके पर दिए जाने के बावजूद नगर पालिका के कर्मचारी भी सेवा भाव से बच्चों एवं युवाओं को निशुल्क तैराकी सिखा रहे हैं। कर्मचारी अपने नियमित कार्य के साथ-साथ स्विमिंग पूल पहुंचकर नगर के बच्चों को तैराकी का हुनर सिखाने में जुटे हैं।
हाल ही में जबलपुर एवं मथुरा में हुए दर्दनाक हादसों में मासूम बच्चों की जान जाने की घटनाओं से प्रेरित होकर नपा के कर्मचारी ने अधिक से अधिक बच्चों को तैराकी सिखाने का संकल्प लिया। पिछले एक माह में लगभग 80 बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं को तैराकी का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उनका उद्देश्य है कि नागदा के बच्चे तैराकी सीखकर भविष्य में जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत ने ऐसे सेवा भाव से सेवा मे लगे कर्मचारियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सेवा भाव नगर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक एवं स्वागत योग्य हैं | 
इसी क्रम में नपाध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत के नेतृत्व में सांसद एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि ओ.पी. गेहलोत, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा, लोक निर्माण सभापति प्रतिनिधि सुभाष रावल एवं विजय सिंह सिसोदिया द्वारा स्विमिंग पूल का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण गतिविधियों पर संतोष व्यक्त किया तथा नागरिकों से अपील की कि वे गर्मी के मौसम में इस बेहतर सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और तैराकी जैसी स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों से जुड़ें। साथ ही जनप्रतिनिधि मे इंडोर गेम्स कक्ष का भी निरिक्षण किया जहाँ आमजन के लिए चेस, केरम एवं  टेबल टेनिस जैसी खेल गतिविधि को इस परिषद द्वारा शुरू किया गया हैं साथ ही जिम का निरोक्षण भी किया गया |

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा