ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर दिया ज्ञापन





भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिले की हाटपिपलिया तहसील के ग्राम अमलातास से पहुंचे ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मारपीट के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।




परिवार के मुकेश ठाकुर ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते शुभम, श्याम और उनके साथियों ने प्रदीप और संदीप के साथ मारपीट की। घटना में प्रदीप को गंभीर चोटें आई हैं, 




हाथ-पैर में फ्रैक्चर होने के साथ सिर में करीब 14 टांके आए हैं, वहीं संदीप का हाथ भी फ्रैक्चर हुआ है।




परिजनों का आरोप है कि महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। उनका कहना है कि हाटपिपलिया थाने में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई है। 




ग्रामीणों ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा