पोरवाल समाज के आराध्य देव श्री राजा टोडरमल महाराज की प्रतिमा का भव्य अनावरण सम्पन्न




भारत सागर न्यूज/देवास। पोरवाल समाज के आराध्य देव एवं कुशल प्रशासक श्री राजा टोडरमल महाराज की प्रतिमा का भव्य अनावरण एवं लोकार्पण समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं पोरवाल समाज के पदाधिकारियों ने सम्मिलित होकर प्रतिमा का लोकार्पण किया। 




माँ चामुंडा की पावन धरा पर आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की शुरुआत शंख द्वार से निकली भव्य शोभायात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, मातृशक्ति एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजजनों द्वारा स्वागत मंच लगाकर अतिथियों एवं समाजबंधुओं का पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 




समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में सभापति रवि जैन, जिला महामंत्री राजेश यादव, वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद शीतल गेहलोत, भजन सम्राट द्वारका मंत्री, मुंबई से भरत जवेरी, पोरवाल महासभा अध्यक्ष मुकेश पोरवाल, पोरवाल युवा संगठन के संस्थापक राजेन्द्र संघवी, संरक्षक गोविंद डबकरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उदिया, 




प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र काला, उज्जैन समाज अध्यक्ष राजेश पोरवाल, इंदौर युवा जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनोतिया (उत्साह इंदौर), देवास समाज अध्यक्ष सत्यनारायण संघवी, महिला मण्डल अध्यक्ष प्रतिभा अजय गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता, राजेंद्र पोरवाल (विकास प्राधिकरण इंदौर), महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार संघवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक पोरवाल रहे। 




इस अवसर पर पुष्पा जवेरी, महासभा उपाध्यक्ष अनिल पोरवाल रतलाम, बलराम गुप्ता, रमेश पोरवाल इंदौर, विठ्ठल मोदी, उत्तम सेठिया, दिनेश सेठिया नागदा, महासभा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र मोदी, श्रीराम मोदी, इंजी. बाबूलाल मोदी, उज्जैन से पूर्व अध्यक्ष महेश चौधरी, जगदीश, अशोक सोमानी, अशोक गुप्ता, संजय शुक्ला, प्रमोद व्यास, गौरव खंडेलवाल, गोविन्द गुप्ता, मनीष पोरवाल इंदौर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा मंच पर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 




इसके पश्चात समाज की मातृशक्ति द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। स्वागत भाषण समाज अध्यक्ष सत्यनारायण संघवी ने दिया। मंच संचालन पोरवाल युवा संगठन के संस्थापक राजेंद्र संघवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देवास पोरवाल समाज एवं पोरवाल युवा संगठन के पदाधिकारी मोहनलाल मांदलिया, अनंतनारायण पोरवाल, एंद्रनाथ गुप्ता, देवीलाल पोरवाल, नंदलाल मुजवादिया, कैलाश दानगढ़, शशिकांत गुप्ता, विश्वास फरक्या, के वी फरक्या, सुरेश फरक्या, प्रेमकुमार धनोतिया, राजेंद्र गुप्ता, सुरेश घड़िया, महेश गुप्ता, विजय घाटिया, नरेंद्र गुप्ता, दिनेश डबकरा, किशोर मजवादिया, अजय रत्नावत, आशीष पोरवाल, अमित पोरवाल, मनोज संघवी, दिनेश धनोतिया, दुर्गेश वेद, पीयूष पोरवाल, नरेश पोरवाल, सीए कमलेश धनोतिया, अजय सेठिया, विपिन संघवी, नवीन संघवी, नितिन मजवादिया, राजेश संघवी, विकास गुप्ता, मयंक गुप्ता, दीपक गुप्ता, आकाश मजवादिया, अतुल धनोतिया, अभिषेक पोरवाल, अंकित अजय गुप्ता, पंकज संघवी, सोमिल पोरवाल, सुमित पोरवाल, हर्षद घड़िया, मोहित गुप्ता, अक्षय पोरवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। सम्पूर्ण आयोजन पोरवाल समाज देवास द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अंकित ओमप्रकाश गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। उपरोक्त जानकारी समाज अध्यक्ष सत्यनारायण संघवी ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा