महाराष्ट्र समाज ने वीर सावरकर जयंती पर किया स्मरण




भारत सागर न्यूज/देवास। स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र समाज, देवास द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा देश की स्वतंत्रता के लिए उनके योगदान को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण किया। 




इस अवसर पर समाज अध्यक्ष दीपक कर्पे ने कहा कि वीर सावरकर ने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने पोर्ट ब्लेयर स्थित सेल्युलर जेल में सावरकर पर हुए अमानवीय एवं असह्य अत्याचारों का उल्लेख करते हुए उनके अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को प्रेरणास्रोत बताया। 




कार्यक्रम में समाज के न्यासी अनिल बेलापुरकर एवं प्रकाश कोरड़े, सह कोषाध्यक्ष प्रवीण रायगांवकर सहित महेश दिघे, योगेश वालिंबे, उज्ज्वला व्यास, साधना काळे, निशा पंडित, डॉ. चंद्रशेखर दिवाण, अविनाश जोशी, गजेंद्र कुलकर्णी, नचिकेत मनोहर, उदय कस्तुरे, पद्माकर चापोरकर, दिलीप बाकरे, 




सतीश सरवटे, रवी क्षीरसागर, सुरेश मुंगी, राजू सुपेकर, उल्लास गुणे तथा प्रवीण गेठेवाले सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी शिरीष खड़ीकर ने दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने वीर सावरकर के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा