कुछ दिन पूर्व उन्हेल थाना अंतर्गत पिपलियाडाबी ग्राम में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा...
- महज 24 घंटों में पुलिस ने किया खुलासा पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट,,,
भारत सागर न्यूज/उन्हेल/संजय शर्मा । उज्जैन जिले के उन्हेल थाना अंतर्गत पीपल्या डाबी ग्राम में हुई युवक की हत्या का महज 24 घंटों के अंदर पुलिस ने खुलासा किया नागदा सीएसपी विक्रम अहिरवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की एक दिन पूर्व पुलिस को सूचना मिली थी की ग्राम पीपलिया डाबी एक युवक की लाश मिली है।
जिसकी पहचान भारत सिंह पिता भगवान सिंह के रूप में हुई है और लाश उसके खेत में पड़ी और सीसीपी मय थाना प्रभारी उन्हेल के साथ मौके पर पहुंचे जिसको देखने अर पहली नजर में सिर पर किसी भारी वस्तु के मारने का अंदेशा लगाया गया और पुलिस इसे हत्या के रूप में जांच कर आगे बढ़ी और उन्हेल पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 208/2026 धारा 103(1) बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर अपराध को गम्भीर ता से लेते हुए आगे बढ़ते हुए
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को सूचना मिली की मृतक भारत सिंह की पत्नी सोन कुंवर का गांव के ही रहने वाले जितेंद्र पिता सुरेंद्र राजपूत निवासी प्रेम प्रसंग काफी वर्षों पहले रह चुका है और पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो मृतक भारत सिंह की पत्नी सोना कुंवर एवं परिवार में देवर जो पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र सिंह ने बताया की दोनों विगत पांच वर्षों से पति पत्नी के संबंध में मृतक की पत्नी सोना कुंवर ने बताया की भारत शराब पीकर आये दिन उसके साथ मारपीट करता है और अपनी कृषि भूमि बेचना चाहता ठौर जैसे ही ये जानकारी सोना कुंवर को लगी उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर भारत सिंह को मारने का प्लान बनाया और 29/05/2026 को रात्रि करीब 10 बजे आरोपी मृतक को शराब पिलाने के बहाने ले गया और दोनों ने शराब पी इसी बीच मौका पाकर पास में रखे पत्थर से मृतक भारत सिंह की हत्या कर दी पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों से पूछताछ जारी है ।



Comments
Post a Comment