राष्ट्रीय भावनाओं के जागरण हेतु आयोजित हुई संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भागवत कथा
भारत सागर न्यूज/देवास। राष्ट्रीय संत मिथिलेश मेहता नागर द्वारा आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक जागरण कार्यक्रम में युवाओं और बच्चों में राष्ट्रीय भावनाओं को जागृत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनाथ एवं वनवासी बच्चों के उत्थान के लिए समाज को प्रेरित करना तथा हिंदू समाज में व्याप्त जात-पात की भावना को समाप्त कर एकता स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम में बताया गया कि पूज्य संत पिछले 25 वर्षों से पूरे भारत में भगवान की कथा के माध्यम से समाज जागरण का कार्य कर रहे हैं। कथा के दौरान राष्ट्रभक्ति, संस्कार, सामाजिक समरसता और हिंदू एकता पर विशेष बल दिया गया।
इस आयोजन के यजमान गोपी लाल जेवरिया एवं सांवरिया परिवार रहे, जिन्होंने इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए कार्यक्रम का आयोजन कराया। कार्यक्रम के अंतर्गत गत दिवस संगीतमय सुंदरकांड चौपाइयों का भव्य पाठ भी आयोजित किया गया।
सुंदरकांड पाठ भक्तिमय वातावरण में संगीतबद्ध रूप से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला।






Comments
Post a Comment