आरपीएफ डीजीपी उज्जैन आईं सिंहस्थ की तैयारियों का लिया जायजा




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। आरपीएफ पुलिस की डीजीपी सोनाली मिश्रा आज उज्जैन आईं और सिंहस्थ की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बातचीत में बताया कि सिंहस्थ के आयोजन में आरपीएफ बहुत ही महत्वपूर्ण रोल अदा करेंगी।




इस बार उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होगा। जिसमें देश-विदेश से 20 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।इसी के मद्देनजर आरपीएफ पुलिस द्वारा तैयारियां की जा रही है। 




इन्हीं सब तैयारियों का जायजा लेने के लिए आरपीएफ पुलिस की डीजीपी सोनाली मिश्रा और विभागीय और स्थानीय पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर रेल्वे स्टेशन सहित शहर के बाहर बनाये गये फ्लेग  स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान डीजीपी ने रेल्वे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक से लेकर आठ नंबर तक पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 




इसके बाद डीजीपी सोनाली मिश्रा ने मिडिया के साथ बातचीत करते हुए बताया कि इस बार सिंहस्थ के आयोजन में आरपीएफ जीआरपी और मघ्य प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर महत्वपूर्ण रोल अदा करेंगी। 




हमारा पूरा फोकस यात्रियों के मूवमेंट पर रहेगा कि किस तरह उन्हें शहर में लाया जाये सुरक्षित बाहर निकाला जाये। इसके लिए एक अलग से पूरा प्लान तैयार किया जा रहा है। 




आपने बताया कि सिंहस्थ में यात्रियों की सुरक्षा के लिए 6 हजार से अधिक आरपीएफ पुलिस का फ़ोर्स तैनात किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान रेल्वे डीआरएम, उज्जैन आयजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा और आर पी एफ थाना प्रभारी नरेंद्र यादव मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा