एलएनटी कंपनी में पाइप चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार...
पाइप चोरी का खुलासा
भारत सागर न्यूज/देवास। कांटाफोड़ पुलिस ने एलएनटी कंपनी में हुई पाइप चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चोरी का सामान खरीदने वाले चार आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी किए गए लोहे के पाइप और वारदात में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन जब्त किया है। बरामद मशरुका की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है।
बताया जा रहा है कि 14 मई को एलएनटी कंपनी से पाइप चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। तकनीकी जांच और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने तुमड़ीखेड़ा क्षेत्र के पास से पाइप चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गया माल भी बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी अराधना रायकवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।




Comments
Post a Comment