सात दिन की नवजात और मां को मारी टक्कर, VIDEO: टक्कर मारने वाला भाई के साथ मारपीट करने अस्पताल पहुंचा, पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया।
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा/। उज्जैन जिले के महिदपुर में लापरवाही से बाइक चलाकर टक्कर मारने और फिर मारपीट करने की घटना सामने आई है।
बाइक सवार ने अस्पताल के बाहर खड़ी महिला और उसके नवजात को टक्कर मार दी, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार रात रामपुर नर्सिंग होम के सामने की है।
महिला अपने सात दिन के बच्चे को इलाज के लिए लेकर आई थी और अस्पताल के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार सोहेल शाह (अयोध्या नगर) ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिला और नवजात को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर सुरक्षित किया।
1. बाइक ने महिला को टक्कर मारी।
2. बाइक सवार से अस्पताल आकर की मारपीट।
3. अस्पताल में दोनों पक्षों में मारपीट।
अस्पताल पहुंचकर किया हमला -
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी सोहेल की पिटाई कर दी, हालांकि बाद में समझाइश देकर मामला शांत कराया गया। लेकिन कुछ ही देर बाद सोहेल अपने भाई असलम और दोस्त इरशाद के साथ दोबारा अस्पताल पहुंचा और महिला के पति पर हमला कर दिया। इस दौरान भी मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को काबू में किया।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की -
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें टक्कर मारने और बाद में हुए विवाद दोनों साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में सोहेल, असलम और इरशाद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





Comments
Post a Comment