रूपाखेड़ी ओवर ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

 भीषण सड़क हादसा




भारत सागर न्यूज/देवास।
देवास के शिप्रा बायपास स्थित रूपाखेड़ी ओवर ब्रिज पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार और सड़क की कथित खामियों ने मिलकर ऐसा कहर बरपाया कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।




जानकारी के मुताबिक, नायता पुवाल्डा निवासी हैदर, अंसार और इमरान रोज की तरह इंदौर काम पर जाने के लिए निकले थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे रेलवे ब्रिज पर इंदौर की ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ब्रिज की ऊंची-नीची सड़क के कारण कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंची और सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।




टक्कर इतनी भीषण थी कि हैदर ब्रिज से करीब 50 फीट नीचे जा गिरा, जबकि अंसार और इमरान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में हैदर और अंसार की मौके पर मौत हो गई, वहीं इमरान का उपचार जारी है।




घटना के बाद राहत कार्य में देरी और सड़क की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब दो घंटे तक चक्काजाम रहा। अधिकारियों और विधायक की समझाइश के बाद जाम समाप्त हुआ। अब सड़क की गुणवत्ता और जिम्मेदार एजेंसियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा