मुख्यमंत्री का पुतला दहन पड़ा भारी, 12 कांग्रेस नेताओं समेत कई कार्यकर्ताओं पर एफआईआर




भारत सागर न्यूज/सतना । सतवास में मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन करने का मामला अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। सतवास थाना पुलिस ने इस मामले में 12 नामजद कांग्रेस नेताओं समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।




दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर मुख्यमंत्री की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ दिन पहले सतवास बस स्टैंड चौराहे पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर नारेबाजी भी की गई थी।




पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन बिना अनुमति किया गया और इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। इसी आधार पर प्रदर्शन में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।




वहीं कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक विरोध की आवाज दबाने का प्रयास बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया था। कांग्रेस का साफ कहना है कि एफआईआर से कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और जनता के मुद्दों को लेकर उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
 


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा