प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के 12 साल के उपलक्ष्य में नगर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

- छोटे छोटे बच्चों ने बनाईं विकसित भारत की सुंदर तस्वीरें विधायक ने दी शुभकामनाएं




भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सफलता  के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शहीद भगत सिंह शक्ति केंद्र और भाजपा नगर मंडल द्वारा नगर में बने शेषशाई कॉलेज में एक चित्र कला का आयोजन किया गया जिसका मूलभूत विषय था।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सफलता के निरंतर 12 वर्ष जिसमें नगर के कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सुंदर सुंदर पेंटिंग बनाई नागदा विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान, नागदा नगर के मंडल अध्यक्ष विजय पटेल ,




और शाहिद भगत सिंह शक्ति केंद्र और भाजपा कार्यकर्ताके सुबोध स्वामी ने बच्चों की पेंटिंग देखी और उन्हें खूब सराहा नागदा विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान द्वारा कहा गया की सभी बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया और इनके ए बी सी तीन ग्रुप बनाए जाएंगे जिनसे बच्चों को पुरस्कृत किया जा सके साथ ही बच्चों की पेंटिंग को सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रदर्शित किया जाएगा जिससे और बच्चों तक इस हुनर को पहुंचाया जा सके ।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।