15 जून से पूर्व नालों की सफाई कार्य पूरा करें—आयुक्त



भारत सागर न्यूज/देवास। वर्षाकाल मे नागरिकों को जल जमाव जैसी समस्या उत्पन्न ना हो इस हेतु निगम द्वारा किये जा रहे नालों की सफाई कार्य का सोमवार 1 जून को आयुक्त दलीप कुमार ने औचक निरीक्षण किया। 



जिसके अन्तर्गत वार्ड 27, 28, 29 एवं वार्ड 30 के अन्तर्गत नालों के चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया जिसमें रेलवे स्टेशन, उज्जैन रोड ब्रिज, नई आबादी से एबी रोड, कंजर मोहल्ला से एसबीआई बैंक तक एवं रविदास मोहल्ले से आनंद नगर नाले का निरीक्षण आयुक्त ने किया। 



आयुक्त ने 15 जून के पूर्व सभी कच्चे, पक्के नालों की सफाई का कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसी के साथ वार्डो मे सफाई व्यवस्था भी देखी तथा सभी स्वच्छता निरीक्षकों एवं दरोगाओं को वार्डो में निरंतर सफाई व्यवस्था बनी रहे, खुले प्लाटों मे कचरा ना डले इस हेतु निर्देश दिए साथ ही वार्ड उपयंत्रियों को अपने अपने वार्डो में जीर्णशीर्ण ऐसे भवन जो बारिश मे गिर सकते है या उनसे जानमाल को खतरा हो सकता है ऐसे भवनों को चिन्हीत कर उन्हें तोडने की कार्रवाई किए जाने हेतु कहा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा