सेफ क्लिक 2.0 अभियान का शुभारंभ साइबर जागरूकता रैली से




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। पुलिस कंट्रोल रूम उज्जैन द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान का शुभारंभ आज एक विशाल साइबर जागरूकता रैली के माध्यम से किया गया। यह अभियान 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत जिलेभर में साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की रोकथाम संबंधी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।




रैली को जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, गृह विभाग सदस्य ओम जैन तथा भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी उज्जैन ज़ोन राकेश गुप्ता, डीआईजी उज्जैन रेंज नवनीत भसीन, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।




रैली में विभिन्न शासकीय विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों सहित 500 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। उपस्थित अधिकारियों ने नागरिकों को साइबर ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी साझा करने जैसी ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया।
“सेफ क्लिक 2.0” अभियान का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाना तथा सुरक्षित डिजिटल वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा